HomeHealth & Fitnessहोटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा,...

होटल में पति को दूसरी महिला संग पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, सड़क से SDM कोर्ट तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को होटल में दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल से लेकर एसडीएम कोर्ट और बस तक पति की पिटाई का सिलसिला चलता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, बागपत जिले के एक गांव की रहने वाली महिला को लंबे समय से अपने पति पर किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने का संदेह था। महिला ने इसकी जानकारी अपने देवर और अन्य परिजनों को दी। पति की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसकी कार में जीपीएस सिस्टम भी लगवाया गया।

रविवार को पति घर से किसी काम का बहाना बनाकर निकला। जीपीएस लोकेशन ट्रैक करते हुए पत्नी और उसके परिजन हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित एक होटल पहुंच गए। वहां उन्होंने पति को एक महिला के साथ कमरे में पकड़ लिया। पत्नी का आरोप है कि दोनों होटल में आपत्तिजनक स्थिति में थे।इसके बाद गुस्साई पत्नी ने होटल के भीतर ही पति की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने पति और पत्नी दोनों को शांतिभंग की आशंका में हिरासत में लेकर कार्रवाई की।

पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां जमानत की प्रक्रिया के दौरान भी पत्नी ने पति की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, कोर्ट से बाहर निकलने के बाद बस में भी पति की पिटाई की गई। इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उसके पति के साथ पकड़ी गई महिला बुलंदशहर जिले के एक सरकारी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनीता चौहान ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद का मामला संज्ञान में आया है। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। साथ ही महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments