बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के हेमनापुर मरवट गांव निवासी 25 वर्षीय अनिल एक निजी लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह भदवानी गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग इसी दौरान अचानक लाइन में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे अनिल गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल अनिल को जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। देर रात करीब दो बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह परिवार के लोग अनिल का शव लेकर घर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण हुई है। परिजनों ने आर्थिक सहायता के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बहराइच में प्राइवेट लाइनमैन को लगा करंट:लखनऊ में इलाज के दौरान मौत, अचानक सप्लाई चालू होने से हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












