Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दलित समाज को कांग्रेस से जोड़ने विशेष अभियान चलेगा:बस्ती में जन-जन तक...

दलित समाज को कांग्रेस से जोड़ने विशेष अभियान चलेगा:बस्ती में जन-जन तक पहुंचाकर दलित वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने के लिए जनसंपर्क अभियान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सोमवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस के अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष राम बचन भारती का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और दलित समाज को कांग्रेस की नीतियों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। राम बचन भारती ने कहा कि यह स्वागत-सत्कार का नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का समय है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने आजादी के बाद महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और बाबू जगजीवन राम जैसे नेताओं के नेतृत्व में दलितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। राम बचन भारती ने दावा किया कि कांग्रेस सरकारों ने दलित समाज को भूमि सहित कई अधिकार दिलाए। अब इन तथ्यों को जन-जन तक पहुंचाकर दलित वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी और पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि राम बचन भारती के नेतृत्व में अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग संगठन को नई मजबूती देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और सक्रियता से कांग्रेस का जनाधार बढ़ेगा और दलित समाज के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पांडेय ‘ज्ञानू’, अनिल भारती, नर्वदेश्वर शुक्ल, मोहम्मद रफीक खां, अतीउल्ला सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, भूमिधर गुप्ता, हाजी वहाब, सुनील पांडेय, डॉ. मारूफ अली, सरोजबाला कन्नौजिया, गुड्डू सोनकर और मंजू पांडेय समेत अनेक नेताओं ने भी राम बचन भारती का स्वागत किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments