महराजगंज में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को निचलौल तहसील परिसर में बिजली व्यवस्था की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं सिसवा विधानसभा-317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में भीषण गर्मी के दौरान निचलौल क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने और उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके अलावा हाल के आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खंभों और जर्जर तारों को तत्काल बदलने तथा उनकी मरम्मत कराने की मांग की गई, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। पार्टी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पुराने और जर्जर ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए इन्हें हटाकर अधिक क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं। साथ ही खराब और जले हुए बिजली मीटरों को बदलने तथा जिन स्थानों पर अब भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है, वहां स्थायी बिजली पोल लगाने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन में राधेश्याम यादव, शेराजुद्दीन अंसारी, ओमकार मिश्रा, ईश्वर चंद्र पटेल, धर्मध्वज, खुरशेद मलिक, दशरथ प्रजापति, लॉरी भाई, रज्जाक अली, नईम अंसारी, सादिक अली, अनिरुद्ध, राजेश, जमदार अली, छोटू, नूर हसन, तैयब अली, अली हसन, अलाउद्दीन, मुबारक शाह और फैसल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में बिजली समस्याओं को लेकर आप का प्रदर्शन:डीएम को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












