महराजगंज के परतावल ब्लॉक के श्यामदेउरवा मुख्य चौराहे, श्यामदेउरवा-महम्मदा मार्ग और बड़हरा बरईपार मार्ग पर सड़क किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है। यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बरसात के मौसम में यह सड़ता हुआ कूड़ा राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था न होने के कारण प्रतिदिन कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है। बारिश में कूड़े से निकलने वाला गंदा पानी आसपास फैल जाता है, जिससे मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है। आवारा पशु भी कूड़े में भोजन तलाशते रहते हैं, जिससे गंदगी और अधिक फैलती है। यह मार्ग प्रतिदिन लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। सड़क किनारे फैली यह गंदगी स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान के दावों पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से तत्काल कूड़ा हटवाने, नियमित सफाई सुनिश्चित करने और स्थायी कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में इस समस्या से निजात मिल सके। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत) देवेंद्र पटेल ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को भेजकर जल्द ही साफ-सफाई करवा दी जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्यामदेउरवा चौराहे पर कूड़े का ढेर, स्वच्छता पर सवाल:स्थानीय लोगों ने तत्काल सफाई की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












