Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश:3 बदमाश गिरफ्तार, चोरी का गेहूं...

महराजगंज में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश:3 बदमाश गिरफ्तार, चोरी का गेहूं और अवैध तमंचा बरामद


महराजगंज कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का गेहूं, अवैध तमंचा, कारतूस, चाकू, नकदी और एक कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार देर शाम कार्रवाई की। त्रिमुहानी घाट से पहले जंगल महलगंज जाने वाले बंधे के मोड़ पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। गोरखपुर के रहने वाले हैं तीनों आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश साहनी पुत्र बिन्दल निवासी वोक्टा वार्ड नंबर-13, थाना सहजनवां (जनपद गोरखपुर), बृजेश साहनी पुत्र तुफानी और विशाल साहनी पुत्र पंचम साहनी निवासी ग्राम जिन्दापुर टोला केवटान, थाना पीपीगंज (जनपद गोरखपुर) के रूप में हुई है। गेहूं, तमंचा और नकदी बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच बोरी चोरी का गेहूं, एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक चाकू और 2,610 रुपये नकद बरामद किए। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त कार (संख्या UP30K8454) को भी बरामद कर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। सरगना पर 28 मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना कमलेश साहनी एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ गोरखपुर, बस्ती, संतकबीरनगर और महराजगंज में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 28 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, बृजेश साहनी के खिलाफ भी गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज और कुशीनगर में चोरी, लूट और चोरी के माल की बरामदगी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने बताया कि तीसरे आरोपी विशाल साहनी के खिलाफ वर्तमान मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों और उनसे जुड़ी अन्य आपराधिक घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments