महराजगंज के विकासखंड मिठौरा क्षेत्र में सिंदुरिया-महराजगंज मुख्य मार्ग से रामपुर मीर को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह टूट गई है, जिससे बड़े गड्ढे बन गए हैं और गिट्टियां भी उखड़ गई हैं। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क कई महीनों से क्षतिग्रस्त है, लेकिन इसकी मरम्मत के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसी मार्ग का उपयोग क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य जिम्मेदार लोग भी करते हैं। यह सड़क आगे कंचनपुर तक जाती है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण आवागमन करते हैं। राहगीरों ने सड़क की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। रामचंद्र, हृदय आनंद, जमशेद अली और पदोही जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चालकों को अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
रामपुर मीर मार्ग बदहाल, गड्ढों से आवागमन बाधित:सिंदुरिया-महराजगंज मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली सड़क पर मरम्मत की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












