Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुरानी रंजिश में मारपीट:छावनी में महिला समेत 4 लोग घायल, छावनी थाना...

पुरानी रंजिश में मारपीट:छावनी में महिला समेत 4 लोग घायल, छावनी थाना क्षेत्र की घटना

#बस्ती_न्यूज

छावनी थाना क्षेत्र के ढोलवापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक महिला, उनके पति और दो बेटों समेत कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमवार देर शाम धिरौली बाबू ग्राम पंचायत के ढोलवापुर गांव में हुई। पीड़ित महिला सीता देवी ने छावनी थाने में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बाढ़ू, रामदीन, राकेश और राजन निवासी ढोलवापुर को आरोपी बनाया है। सीता देवी के अनुसार, वह अपने पति झिनकान के साथ खेती का काम खत्म कर घर लौट रही थीं। तभी पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी उन्हें गाली देने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और भारी हथियारों से उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उनके बेटों रवि और राम गुलाम को भी पीटा गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने छावनी थाने को सूचना दी। सीता देवी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें मंगलवार सुबह मेडिकल जांच कराने और उसके बाद कार्रवाई करने को कहा है। थाना प्रभारी राणा डी.पी. सिंह ने मामले की जानकारी होने की पुष्टि की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments