Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में पति समेत 10 ससुरालीजनों पर केस दर्ज:विवाहिता ने लगाया दहेज...

महराजगंज में पति समेत 10 ससुरालीजनों पर केस दर्ज:विवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप


महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर अपने पति सहित ससुराल पक्ष के 10 लोगों पर मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका विवाह गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के कैथवलिया निवासी सूरज कन्नौजिया पुत्र छोटेलाल के साथ हुआ था। विवाह के समय उसके मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी तथा अन्य घरेलू सामान दहेज के रूप में दिया था। विवाह के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन करीब एक वर्ष बाद पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि पति सूरज कन्नौजिया, जेठ अशोक और सुभाष, ससुर छोटेलाल बरेठा, ननद कालिंदी व पुष्पा, जेठानी पूजा और मीना, ननद का बेटा तथा चचेरी सास पूनम देवी उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उसे ताना दिया जाता था कि वह “भिखारी की तरह कुछ नहीं लाई” और बार-बार मायके से अधिक धन लाने का दबाव बनाया जाता था। पीड़िता के अनुसार, जब उसने अपने माता-पिता की आर्थिक असमर्थता जताई तो उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और घर से निकालने की धमकी दी गई। उसने आरोप लगाया कि पति को भी परिवार के अन्य लोगों ने दहेज के लिए दबाव बनाने के लिए उकसाया। विरोध करने पर उसके साथ कई बार मारपीट की गई। पीड़िता ने बताया कि 31 मई 2026 को वह अपने माता-पिता और गांव के पूर्व प्रधान के साथ समझौते की कोशिश करने ससुराल पहुंची थी, लेकिन वहां भी सभी ने अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और उसे रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत 10 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 115(2), 351(3), 352 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments