#बस्ती_न्यूज
पैकोलिया थाना क्षेत्र के बड़रिया कुंवर गांव में बुधवार सुबह एक वृद्ध की करंट लगने से मौत हो गई। 67 वर्षीय वृद्ध अपने घर में बिजली का काम कर रहे थे, तभी वे विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आ गए। बड़रिया कुंवर निवासी शिवशंकर (67 वर्ष) पुत्र रामसुख बुधवार तड़के अपने घर में बिजली का मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे खुले तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हर्रैया ले गए। सुबह करीब 5:50 बजे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पैकोलिया में करंट लगने से वृद्ध की मौत:घर में बिजली मरम्मत के दौरान हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












