महाराजगंज के विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा परसा मीर में बरम बाबा के स्थान के पास सड़क पर जलभराव और अधूरी नाली निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। मोलई यादव, रामजतन यादव, जनार्दन चौधरी और जयराम के घरों के पास बारिश का पानी जमा होने से सड़क टूटकर गहरे गड्ढों में बदल गई है। ग्रामीण मोलई यादव ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान इस हिस्से को अधूरा छोड़ दिया गया था और बाद में इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। बरसात के मौसम में पानी भरने से दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। कई बार परिवार के साथ यात्रा कर रहे लोग भी दुर्घटनाओं का शिकार हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग छह माह पहले नाली का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन यह कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ। नाली को कई स्थानों पर अधूरा छोड़ दिया गया है और उसका प्लास्टर भी नहीं कराया गया है। इसके अलावा, नाली सड़क से ऊंची होने के कारण सड़क का पानी उसमें नहीं जा पाता, जिससे जलभराव की समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने, अधूरी नाली का निर्माण पूरा करने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
परसा मीर में अधूरी नाली, सड़क पर जलभराव:राहगीरों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












