Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के नगर बाजार में बिजली का खंभा गिरा:बाजार की विद्युत आपूर्ति...

बस्ती के नगर बाजार में बिजली का खंभा गिरा:बाजार की विद्युत आपूर्ति ठप, बड़ा हादसा टला

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार में गुरुवार देर शाम एक बिजली का खंभा गिर गया। यह खंभा राम सहाय मोदनवाल के मकान के बगल स्थित था। इस घटना से पूरे बाजार और आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। खंभा गिरते समय विद्युत सप्लाई बंद थी, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा टल गया। इसी खंभे से राजा की मूर्ति क्षेत्र सहित पूरे बाजार में बिजली की आपूर्ति होती है। खंभा गिरने के बाद से भीषण गर्मी में लोग पूरी रात बिना बिजली के परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि खंभा गिरे कई घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसे बदलने या तारों को दुरुस्त करने का काम शुरू नहीं हो पाया है। स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल नया खंभा लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने भीषण गर्मी और आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आग्रह किया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments