Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कटहरी खुर्द बाजार में भरा बारिश का पानी:दुकानदारों और ग्राहकों को हो...

कटहरी खुर्द बाजार में भरा बारिश का पानी:दुकानदारों और ग्राहकों को हो रही है परेशानी


निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा कटहरी खुर्द में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में बारिश का पानी भर गया है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों को अपनी दुकानें लगाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। बाजार में चारों ओर जलभराव और कीचड़ होने के कारण आवागमन भी मुश्किल हो गया है। दुकानदार गणेश कुमार, मजनू गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता, अशोक कुमार, आशीष कसौधन, गोविंद चौधरी, रामचंद्र, मोहम्मद और रमाकांत ने बताया कि यह बाजार हफ्ते में सिर्फ एक दिन लगती है। बारिश के पानी से सब्जियां खराब होने का डर बना रहता है, जबकि इस समय सब्जियों के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं। जलभराव और कीचड़ के कारण ग्राहकों को भी सब्जियां खरीदने में काफी परेशानी हो रही है। इससे खरीद-बिक्री दोनों प्रभावित हो रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments