HomeHealth & Fitnessबलरामपुर व लोकबंधु अस्पताल में टीबी मरीजों को बांटी गई राशन किट

बलरामपुर व लोकबंधु अस्पताल में टीबी मरीजों को बांटी गई राशन किट

WhatsApp Image 2026-07-24 at 2.51.55 PM

लखनऊ। ‘ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम’ की ओर से राजधानी के बलरामपुर जिला चिकित्सालय और लोकबंधु श्री राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में गोद लिए गए टीबी ,क्षय रोग के मरीजों को पौष्टिक राशन किट का वितरण किया गया। किट में मरीजों के स्वास्थ्य में जल्द सुधार को ध्यान में रखते हुए ख़ास खुराक व खानपान की जरूरी सामग्रियां शामिल रहीं। इस पूरे मानवीय अभियान में दारुल उलूम नदवतुल उलमा नदवा के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मुहिम का नेतृत्व कर रहे नौशाद खान नदवी ने कहा कि दिलों को दिलों से जोड़ना ही ‘पयाम-ए-इंसानियत’ का मुख्य मकसद है और आपस में एक-दूसरे की सहायता व हमदर्दी से ही समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने संस्था के प्रयासों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप लोग इसी जज़्बे के साथ लगे रहिए, मानवता का यह मिशन बहुत आगे बढ़ेगा और इंसानियत इसी तरह फलेगी-फूलेगी। वहीं लोकबंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीयूष कुमार ने भी फोरम के इस सेवा भाव की दिल खोलकर सराहना की। इसके साथ ही पूर्व राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. आलोक रंजन ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से गरीब, कमजोर और लाचार मरीज़ों को अकेलेपन का अहसास नहीं होता, इंसानियत ज़िंदा रहेगी तभी हमारा देश तरक्की कर सकता है।

 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments