महाराजगंज के सिसवा क्षेत्र स्थित ग्रामसभा रुद्रापुर में रविवार रात भीषण गर्मी और बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल रहे। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली के लगातार आने-जाने से लोगों को पूरी रात जागना पड़ा। रातभर बिजली के उतार-चढ़ाव के कारण पंखे और कूलर भी ठीक से काम नहीं कर पाए। इससे छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक परेशान हुए। ग्रामीणों ने बताया कि दिन की गर्मी तो किसी तरह सहन कर ली गई, लेकिन रात में भी चैन से सोना मुश्किल हो गया। स्थानीय निवासियों संतोष सिंह, नर्गिस, राजदेव, रईसुन, रूमी चौहान, संगीता, बबलू सिंह, शमशाद अली, जितेंद्र और धनंजय ने बताया कि रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली कई बार कटी और आई। अत्यधिक गर्मी के कारण घरों में घुटन महसूस होने लगी, जिसके चलते कई लोग छत और खुले में सोने को मजबूर हुए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि गर्मी के मौसम में कम से कम रात के समय बिजली कटौती न की जाए, ताकि लोग शांति से सो सकें।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल:भीषण गर्मी के बीच रातभर जागने को मजबूर हुए लोग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












