Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गायघाट में राख उतारते 22 चक्का डम्पर पलटा:चालक गंभीर घायल, पैर टूटा;...

गायघाट में राख उतारते 22 चक्का डम्पर पलटा:चालक गंभीर घायल, पैर टूटा; जिला अस्पताल रेफर

#बस्ती_न्यूज

सोमवार सुबह नगर पंचायत गायघाट में एक बड़ा हादसा हो गया। राख खाली करते समय एक 22 चक्का डम्पर पलट गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गायघाट से लगभग 100 मीटर पूर्व एक प्लॉट पर हुई। डम्पर (UP45BT 0367) टांडा से राख लेकर आया था और उसे खाली कर रहा था। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ा और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक की पहचान अंबेडकरनगर (टांडा) निवासी परवीन वर्मा पुत्र राम प्रताप के रूप में हुई है। हादसे में चालक परवीन वर्मा का बायां पैर बुरी तरह टूट गया। उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा (कुदरहा) पहुंचाया। बनहरा में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने परवीन वर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments