- महिला के सिर पर मिले चोट के निशान, बेरहमी से हत्या की आशंका
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार की सुबह एक मकान से आ रही दुर्गध पर अंदर कोई शव होने की संभावना को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पुलिस, फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम द्वारा घर का ताला तोड़ा गया तो एक महिला का शव बराबद हुआ।
आगरा में मंगलवार को थाना ताजगंज क्षेत्र अंतर्गत समय लगभग 0८ बजे दरगाह अहमद बुखारी,नगला पेमा रोड के पास फरहान खान के मकान में कमरे से आ रही दुर्गंध के बाद घर में किसी व्यक्ति का शव होने की सूचना स्थानीय मोहल्ले वासियों ने पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। थाना ताजगंज पुलिस द्वारा जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ उक्त मकान फरहान (35)उर्फ आकू पुत्र अकबर अली उर्फ बब्बू निवासी निकट दरगाह अहमद बुखारी नगला पेमा रोड का है। फरहान अपने पिता अकबर अली की पीर कल्याण संजय पैलेस स्थित होटल पर ही कार्य करता है।
स्थानीय पुलिस के पहुंचने के करीब तीन घंटे बाद फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक साइंस यूनिट की टीम घटना स्थल पर पहुंचने के बाद घर का ताला तोड़ कर कमरे में देखा गया ताे वहां एक 35 वर्षीय महिला का शव कमरे में पड़ा मिला। टीम मृतक महिला के आसपास भौतिक साक्ष्यों को इकट्ठा किया गया। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चेरी भेजा गया। महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से चोट के निशान पाए गए जिससे अनुमान लगाया जा रहा है की महिला की बेरहमी हत्या की गई है । महिला का कथित पति फरहान और परिजनों के गायब होने से हत्या के शक की सुई इन्ही लोगों पर जा रही है।फील्ड यूनिट के पहुंचने से पहले घर के अंदर फरहान का शव होने की चर्चा थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि फरहान शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। करीब डेड़ महीने पहले फरहान झांसी से एक महिला को अपने घर लाया था जिसे अपनी दूसरी बीवी बताता था। यह महिला भी शादीशुदा थी इसके भी दो बच्चे हैं। महिला का नाम उजमा बताया गया जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। दो-तीन दिन से घर पर ताला लगा था कोई नहीं था अंदाजा लगाया जा रहा है कि पारिवारिक कारणों के चलते महिला की हत्या की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फरहान ने अपनी पहली बीवी को छोड़ दिया था पिछले लगभग डेढ़ महीने से अपनी दूसरी बीवी के साथ आगरा में रह रहा था, दूसरी बीवी के भी दो बच्चे थे जिन्हें कुछ दिन पहले ही वह झांसी छोड़कर आया था
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास के बताया कि महिला की शिनाख्त फरहान की पत्नी उज़ेबा के रूप में हुई है जो पिछले करीब डेढ़ माह से फरहान के साथ रह रही थी। फरहान और पारिवारिक लोग फरार है । मामले में गहराई से जांच की जा रही है। जल्दी हत्या के कारणों का पता लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी। इस मामले में विधि कार्रवाई की जा रही है।












