Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हाईवे पर चलती रोडवेज बस में लगी आग:लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर हादसा, 20...

हाईवे पर चलती रोडवेज बस में लगी आग:लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर हादसा, 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर एक चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के छोटी रूधौली के पास लगभग 11:30 बजे हुई। बस में सवार करीब 20 यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चारबाग डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 78 LN 1370 यात्रियों को लेकर लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। छोटी रूधौली के पास पहुंचने पर अज्ञात कारणों से बस में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में धुआं उठते ही चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया। इसके बाद यात्रियों को तत्काल बस से बाहर निकाला गया। यात्रियों की सतर्कता और चालक की सूझबूझ से सभी सुरक्षित बच निकले। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि, बस पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments