महराजगंज में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोनौली पुलिस ने मंगलवार को तस्करी के उद्देश्य से रखी गई भारतीय यूरिया खाद की पांच बोरियां बरामद की हैं। प्रत्येक बोरी का वजन 45 किलोग्राम है। पुलिस के अनुसार, खाद को नेपाल में अवैध रूप से तस्करी के लिए सीमा के पास लावारिस हालत में रखा गया था। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नौतनवा के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही थी। लावारिस हालत में मिली यूरिया की बोरियां गश्त के दौरान पुलिस टीम को पांच बोरी भारतीय यूरिया खाद लावारिस अवस्था में मिली। आशंका है कि तस्कर पुलिस की गतिविधि देखकर खाद छोड़कर फरार हो गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने खाद को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज सोनौली थाने में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद यूरिया खाद को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है। इस अभियान में उपनिरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल पंकज सरोज और कांस्टेबल सुरेंद्र भारद्वाज शामिल रहे। पुलिस सीमा क्षेत्र में तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
भारत-नेपाल सीमा पर पांच बोरी यूरिया खाद बरामद:नौतनवां कस्टम कार्यालय भेजी गई, अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












