HomeUncategorizedजनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण-जिलाधिकारी

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण-जिलाधिकारी

 

 

असन्तुष्ट फीडबैक के आधार पर तय करें उत्तरदायित्व-जिलाधिकारी

 

श्रावस्ती/जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन-सुनवाई’ के मामलों में की गई कार्यवाही की पड़ताल कराएं। असन्तुष्ट फीडबैक के आधार पर उत्तरदायी अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित किया जाए साथ ही निर्देशित किया गया कि जन-सुनवाई से जुड़े मामलों को खुद देखें और शिकायतकर्ता से भी बात कर जानें कि वह जांच या कार्यवाही से संतुष्ट हैं या नही? इस दौरान जिलाधिकारी को 14 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अपने कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments