HomeHealth & Fitnessसूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

लखनऊ। सरकार हर जरूरतमंद को बैंक से कर्ज दिलाने का दावा करती है। इसके बावजूद कुछ लोगों को सिस्टम से कर्ज न मिलने के कारण वो सूदखोरों के चंगुल में फंस जाते है। ऐसे ही लखनऊ के एक व्यापारी है मनीष , इन्होंने काम धंधे को आगे बढ़ाने के लिए एक सूदखोर से  कुछ दिनों पूर्व 2 लाख रुपए उधार लिये । वो समय से तय रकम अदा कर रहे थे अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया किश्त नहीं दे पाए।

सूदखोरों ने उन्हें धमकाया, तंगहाली में उन्होंने 50 हजार और 35 हजार रुपए दिए। जबकि पूर्व में कई किश्त जमा कर चुके थे। सूदखोरों के क्रिया कलाप से आहत होकर मनीष ने सूदखोर अभिषेक, वीरेन्द्र भटनागर सहित कई लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। साथ ही मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। इस तरह राजधानी लखनऊ में सूदखोरों का बड़ा गिरोह सक्रिय है, जो लोगों का शोषण कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments