#बस्ती_न्यूज
बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के बाघानाला में संचालित कथित कच्ची शराब के अड्डे पर बकाया रकम मांगने पहुंचे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही युवक को जबरन घर के अंदर घसीटा गया। उसे बचाने पहुंचे दो पुलिसकर्मी भी झड़प के दौरान असहज हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, टिकरिया गांव निवासी रोहित सिंह बाघानाला स्थित कथित कच्ची शराब के अड्डे पर अपना बकाया पैसा मांगने पहुंचे थे। इसी दौरान बकाया रकम को लेकर दोनों परिवार के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ने पर रोहित सिंह ने विक्रमजोत चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी से दो सिपाही मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने के बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ, बल्कि महिलाएं और आक्रामक हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी में ही रोहित को पकड़कर जबरन घर के अंदर घसीटा गया। युवक को छुड़ाने का प्रयास कर रहे दोनों सिपाहियों को भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस घायल रोहित सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई, जहां उसका उपचार कराया गया। झड़प में असहज हुए दोनों पुलिसकर्मियों का भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। घटना की सूचना पर उप निरीक्षक सूर्यभान शर्मा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कथित शराब के अड्डे पर तलाशी अभियान चलाया। रोहित सिंह ने छावनी पुलिस को दी गई तहरीर। मामले में उप निरीक्षक सूर्यभान शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर छापेमारी की गई थी, लेकिन वहां कच्ची शराब नहीं मिली और आरोपी घर छोड़कर फरार मिले। वहीं, झड़प में घायल हुए पुलिसकर्मियों के संबंध में उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। प्रभारी निरीक्षक राणा डी.पी. सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शराब के अड्डे पर बकाया मांगने पहुंचे युवक से मारपीट:छावनी थाना क्षेत्र के की घटना, दो सिपाही भी झड़प में हुए घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












