Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)साधु शिरडी यात्रा पर निकले, रास्ता भटके:अयोध्या से प्रयागराज जाते समय बस्ती...

साधु शिरडी यात्रा पर निकले, रास्ता भटके:अयोध्या से प्रयागराज जाते समय बस्ती पहुंच गए

#बस्ती_न्यूज

मुरादाबाद से साइकिल पर शिरडी साई यात्रा पर निकले आवेश शर्मा रास्ता भटककर बस्ती जिले में पहुंच गए। उन्हें अयोध्या से प्रयागराज होते हुए शिरडी जाना था, लेकिन वे गलती से अयोध्या-बस्ती हाईवे पर चले गए। मुरादाबाद के बैंक कॉलोनी काशीराम निवासी आवेश शर्मा ने 9 जुलाई को अपनी यात्रा शुरू की थी। वे सबसे पहले अयोध्या पहुंचे, जहां दर्शन-पूजन के बाद उन्हें प्रयागराज के रास्ते शिरडी के लिए रवाना होना था। हालांकि, अयोध्या से निकलते समय वे गलती से बस्ती की ओर चले गए। बस्ती के करीब पहुंचने पर कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साइकिल बोर्ड पर शिरडी यात्रा का उल्लेख देखकर उन्हें बताया कि वे गलत रास्ते पर हैं। इसके बाद आवेश शर्मा राम जानकी मार्ग से वापस लौटे और गुरुवार को अमोढ़ा कस्बे पहुंचे। अमोढ़ा कस्बे में बुद्धिराम सोनी ने संत आवेश शर्मा को अपने घर जलपान कराया। आवेश शर्मा ने बताया कि इस गलती के कारण उन्होंने करीब 60 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर ली। अब वे वापस अयोध्या होकर प्रयागराज के रास्ते शिरडी के लिए रवाना होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी शिरडी यात्रा लगभग एक महीने में पूरी हो जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments