HomeHealth & Fitnessमहिला शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी

महिला शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी

रामपुर:थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित शिव विहार कॉलोनी में किराए के मकान में एक महिला शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस के अनुसार घटना करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है और शव मिलने के बाद मामला सामने आया
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।
श्रीमती एकता रानी (उम्र करीब 35 वर्ष) पत्नी राहुल चौधरी निवासी ग्राम गढीना थाना फलावदा,तहसील मवाना जनपद मेरठ,वर्तमान में जनपद रामपुर के थाना क्षेत्र पटवई अन्तर्गत ग्राम ठाकुरद्वारा के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थी।
मृतका की शादी करीब आठ साल पहले गढ़ीना गांव,तहसील मवाना,जिला मेरठ में हुई थी।महिला शिक्षिका मूल रूप से गांव भैंसी,थाना खतौली,जिला मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी।उसका पांच साल का बेटा आदित्य है।
मृतका के ससुर ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से नशे का आदी है।दो दिन पहले मेरठ में ही उसके नशे की हालत की जानकारी मिली,जिसके बाद उन्होंने उसे पकड़वाकर नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया। ससुर के अनुसार,घटना भी लगभग दो दिन पुरानी बताई जा रही है,जिससे पूरे घटनाक्रम पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
ससुर ने यह भी बताया कि उनका बेटा कोई स्थायी काम नहीं करता था और बहू के शिक्षिका बनने के बाद से पति-पत्नी के बीच अक्सर शराब को लेकर विवाद होता रहता था।महिला ने करीब साढ़े पांच साल के संघर्ष के बाद सरकारी नौकरी प्राप्त की थी और शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी
थाना सिविल लाइंस प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।पुलिस फोरेंसिक टीम सहित अन्य टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं।मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और वे मुजफ्फरनगर से मेरठ के लिए रवाना हो चुके हैं।
पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर,पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस नशा मुक्ति केंद्र से भी जानकारी जुटा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments