बदायूं। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बदायूं में काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान द्वारा रेलवे स्टेशन उपस्थित लोगों को विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस गुरुवार को मनाया गया। जिसमें रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को पम्पलेट वितरण कर मानव दुव्यापार के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। आरपीएफ के प्रभारी एवं स्टाफ ने उपस्थित सभी को बाल दुव्यापारियों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया।
संस्था के प्रोग्राम मैनेजर गंगा सिंह ने कहा कि ट्रेन एवं रेलवे स्टेशन पर अगर कोई भी ऐसी जानकारी मिलती है कि बच्चों की तस्करी करके ले जाया जा रहा है तो चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098, पुलिस नम्बर 112 एवं जेआरसी टोल फ्री नंबर 1800 10 27 222 पर सूचित करें उसके विरुद्ध कार्रवाई निश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में काउंसलर चेतना, कम्युनिटी सोशल वर्कर अनुपम, दुर्गा आदि उपस्थित रहे।












