HomeUncategorizedविश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर एएचटी पुलिस द्वारा जागरूकता एवं बाल...

विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर एएचटी पुलिस द्वारा जागरूकता एवं बाल संरक्षण अभियान संचालित

 

 

 

श्रावस्ती।मानव तस्करी के खिलाफ विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में थाना एएचटी जनपद श्रावस्ती द्वारा जागरूकता एवं बाल संरक्षण अभियान संचालित किया गया।अभियान के तहत थाना एएचटी से उ0नि0 रणविजय सिंह, म0आ0 कंचन देवी, म0आ0 सरला अवस्थी, म0आ0 अर्चना पाण्डेय एवं आ0 अभिषेक कुमार द्वारा थाना गिलौला क्षेत्र स्थित कृष्णलली सरस्वती विद्या मंदिर/इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों को उनके अधिकारों, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।साथ ही बच्चों को आपातकालीन सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर 1098, 1090, 112, 1930, 102 एवं 108 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।इसके उपरांत थाना गिलौला क्षेत्र में बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर होटल, ढाबों, ऑटो पार्ट्स की दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया तथा प्रतिष्ठान संचालकों को बाल श्रम न कराने एवं बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments