प्रतापगढ़।गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार के साथ थाना दिलीपपुर क्षेत्र स्थित पौराणिक बाबा बेलखर नाथ धाम का भ्रमण कर आगामी पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं/कांवड़ियों की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही हेतु की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण एवं विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था, कांवड़ मार्ग, पुलिस ड्यूटी प्वाइंट एवं भीड़ प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी यातायात प्रबंधन, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने बाबा बेलखर नाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने की प्रार्थना की।
जनपद प्रतापगढ़ पुलिस आगामी पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बाबा बेलखर नाथ धाम में पवित्र श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












