Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में 'My Friend Gen-Z' कार्यक्रम:भाजपा जिलाध्यक्ष ने छात्रों से किया संवाद

बस्ती में ‘My Friend Gen-Z’ कार्यक्रम:भाजपा जिलाध्यक्ष ने छात्रों से किया संवाद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कप्तानगंज स्थित इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में ‘My Friend Gen-Z Campus Connect’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी मंडल कप्तानगंज के तत्वावधान में हुए इस संवाद कार्यक्रम में भाजपा बस्ती जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि भारत का युवा विकसित भारत के संकल्प का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य, शिक्षा, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। मिश्रा ने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, अनुशासन और संस्कारों को जीवन का आधार बनाने तथा देशहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका मिश्रा ने सरल और तथ्यपूर्ण उत्तर देकर मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर युवाओं ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी का विश्वास भी व्यक्त किया। विद्यालय के प्राचार्य राम सहाय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। उन्होंने भाजपा के इस प्रयास की सराहना की, जिसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल कप्तानगंज अध्यक्ष गौरवमणि त्रिपाठी, रवि तिवारी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments