Homeदेश (National)सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज, संसद में बने...

सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज, संसद में बने थे ‘चंदा चोर’

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जिससे आने वाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ दिल्ली के एक थाने में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में शिकायत दर्ज की गई है। पप्पू यादव के शिकायत दर्ज करवाने वाले का नाम सूर्या मैथिल है।

जहांगीरपुरी थाने में दर्ज शिकायत में उन्होंने सनातनियों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता ने DCP नॉर्थ, DCP नॉर्थ वेस्ट, ACP जहांगीरपुरी और SHO जहांगीरपुरी से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: रोज एक केस निपटाएं तब भी लगेंगे 22 साल, बढ़ते केस के बोझ तले दबे हाई कोर्ट

याचिकाकर्ता का क्या कहना है?

याचिकाकर्ता का कहना है कि जिस तरह से सांसद पप्पू यादव ने भगवे का अपमान किया और जो नौटंकी उन्होंने संसद के बाहर किया उसमें राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद इंडिया गठबंधन के सांसदों ने सहयोग किया। उसमें भगवान रामलला विराजमान की तस्वीर को भी पप्पू यादव ने पैरों में रख दिया।

याचिकाकर्ता सूर्या मैथिल ने आगे कहा, ‘इससे सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके खिलाफ मैंने जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मैं गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, DCP नॉर्थ, DCP नॉर्थ वेस्ट, ACP जहांगीरपुरी और SHO जहांगीरपुरी से मांग करता हूं कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने इन सबके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए।’

संसद में उठाया जा चंदा चोरी का मामला

बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी कांड का मुद्दा संसद में जोर-शोर से उठाया जा रहा है। शुक्रवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव संत के वेश में संसद पहुंचे थे। उन्होंने संसद भवन के बाहर खुद को ‘भगवाधारी चोर’ की तरह पेश किया।

यह भी पढ़ें: कारोबारी कैसे बनेंगे युवा? PMEGP योजना में लोन-सब्सिडी मिलने में बीत जा रहा समय

संसद परिसर के बाहर नौटंकी खेली गई

संसद परिसर के बाहर नौटंकी खेली गई। नौटंकी में फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद से लेकर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए। सभी सांसद बारी-बारी आते, पप्पू यादव के सामने रखे दानपत्र में पैसे चढ़ाते। पप्पू यादव उन पैसों को अपनी जेब में रख लेते।

‘पप्पू यादव बन गए चढ़ावा चोर’

संसद में संत बने पप्पू यादव जैसे ही चढ़ावा चढ़ता, पैसा अपनी जेब में रखते। डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद और राहुल गांधी ने भी पैसे चढ़ाए। सारा पैसा पप्पू यादव गप करते चले गए। जब ज्यादा चढ़ावा चढ़ गया और पैसे वह अपनी जेब में रखते रहे तो वहां मौजूद सांसदों ने उन्हें मारना शुरू किया।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments