Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परतावल सीएचसी में सीएमओ ने अव्यवस्था पर जताई नाराजगी:फायर टंकी निर्माण से...

परतावल सीएचसी में सीएमओ ने अव्यवस्था पर जताई नाराजगी:फायर टंकी निर्माण से मरीजों को हो रही परेशानी पर दिए निर्देश


महराजगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन फायर टंकी के कार्य का जायजा लिया और वहां व्याप्त अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि फायर टंकी के लिए की गई खुदाई में बरसात का पानी भर जाने से मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। मरीजों को कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था, जिससे विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सीएमओ ने संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाई और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों के आवागमन के लिए तत्काल सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया। सीएमओ ने कहा कि बरसात के कारण फिसलन बढ़ गई है और इससे किसी मरीज के गिरकर घायल होने की आशंका बनी हुई है। इस दौरान सीएमओ ने उपस्थिति पंजिका की भी जांच की और अधीक्षक डॉ. अमित कुमार से ओपीडी की जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि सुबह 9:30 बजे तक 63 मरीजों का पर्चा बन चुका था। सीएमओ ने अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने, मरीजों को समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एंबुलेंस कर्मियों को भी हिदायत दी कि किसी भी सूचना पर समय से मरीजों तक पहुंचकर त्वरित सेवा उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने डॉक्टरों, कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कर्मचारी और चिकित्सक अपने कर्तव्यों का पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ निर्वहन करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने पर जोर देते हुए कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, डॉ. श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, एम.पी. सिंह, संजीव सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments