#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने अपने पड़ोसियों को फंसाने के लिए खुद पर फायरिंग की झूठी सूचना दी थी। आरोपी रामजन्म वर्मा ने डायल-112 पर यह फर्जी जानकारी दी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध देसी पिस्टल भी बरामद की है। यह मामला 5 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे का है, जब रामजन्म वर्मा ने डायल-112 पर सूचना दी कि उसके पड़ोसी उमेश और कृष्ण कुमार ने उसके दरवाजे पर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायरिंग की है। सूचना मिलते ही परसरामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए और परिवारजनों व अन्य संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए। जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस को प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों में विरोधाभास मिला। गहन पूछताछ करने पर रामजन्म वर्मा ने स्वीकार किया कि उसने अपने पड़ोसियों उमेश और कृष्ण कुमार को एक गंभीर मुकदमे में फंसाने के इरादे से अपने दरवाजे पर खुद फायरिंग की थी और विपक्षियों के खिलाफ झूठी सूचना दी थी। आरोपी रामजन्म वर्मा (उम्र करीब 29 वर्ष, निवासी ग्राम करमिया, थाना परसरामपुर) की निशानदेही पर पुलिस ने एक .32 बोर की देसी पिस्टल बरामद की। उसे 8 अगस्त 2026 को सुबह करीब 08:45 बजे कोहरायें तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 259/2026 धारा 308(7) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
खुद पर फायरिंग की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार:बस्ती में पड़ोसी को फंसाने के लिए रची साजिश, अवैध पिस्टल बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!








