नई दिल्ली। करीब दो महीने तक जमीन पर खड़े रहने के बाद स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान फिर से उड़ान भर सकेंगे। भारतीय वायु सेना ने तकनीकी खामियों को दूर किए जाने के बाद तेजस बेड़े को दोबारा ऑपरेशन के लिए मंजूरी दे दी है।
लगातार तीन दुर्घटनाओं के बाद वायु सेना ने एहतियात के तौर पर करीब 35 एकल सीट वाले तेजस विमानों को ‘ग्राउंडेड’ कर दिया था। 7 फरवरी को पश्चिमी मोर्चे के एक फॉरवर्ड बेस से टेक ऑफके दौरान एक तेजस विमान रनवे से फिसलकर खाई में जा गिरा था। इस हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया, लेकिन उसे चोटें आई थीं। इससे पहले मार्च 2024 में जैसलमेर के पास और नवंबर 2025 में दुबई एयरशो के दौरान भी तेजस दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें एक











