दांडव स्थित कौशल भारत गैस एजेंसी में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। एजेंसी संचालक रवि कौशल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राहक सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने फोन से बुकिंग करके एजेंसी आएं। एजेंसी पर सभी ग्राहकों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 14 किलो वाले गैस सिलेंडर के लिए 992 रुपये लिए जा रहे हैं। वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से चले, इसके लिए एजेंसी मालिक स्वयं बैठकर गैस का वितरण सुनिश्चित करवा रहे हैं। एजेंसी के मैनेजर राजन श्रीवास्तव, कैशियर प्रेम वर्मा, राम धीरज, अमर गैरी और शंकर सहित सभी कर्मचारी ग्राहकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, यह सुनिश्चित करने में लगे हैं। इस दौरान अमर नाथ यादव, रवि प्रकाश सिंह, डीपी राना, मोनी और सायरा बानो जैसे कई ग्राहकों ने गैस प्राप्त की।
दांडव के एजेंसी में पर्याप्त स्टॉक:बुकिंग के बाद ग्राहकों को मिल रहे सिलेंडर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











