Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुर्गवा में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण ठप:ग्रामीण जल्द कार्य पूरा कराने की...

दुर्गवा में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण ठप:ग्रामीण जल्द कार्य पूरा कराने की कर रहे मांग


सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढोढौरा के राजस्व गांव दुर्गवा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का कार्य बीच में ही रुक गया है। लंबे समय से निर्माण कार्य ठप होने के कारण भवन अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है। ग्रामीण सुमन ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शुरू होने पर लोगों में खुशी थी, लेकिन कई महीनों से कार्य बंद होने के कारण भवन अधूरा पड़ा है। सुक्खु ने जल्द निर्माण पूरा करने की मांग की, ताकि बच्चों और महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। हरिराम ने कहा कि अधूरा भवन ग्रामीणों के लिए निराशा का कारण बन रहा है और शासन की महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान जावेद अली ने जानकारी दी कि यह निर्माण कार्य ब्लॉक स्तर से नहीं कराया जा रहा है, बल्कि किसी अन्य कार्यदायी संस्था द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्य बंद होने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। खेसरहा के खंड विकास अधिकारी अमित सिंह ने भी पुष्टि की कि आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य ब्लॉक के माध्यम से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए सूचित किया जाएगा। यदि निर्माण कार्य लंबे समय से बंद है, तो इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मामले का संज्ञान लेने और निर्माण कार्य जल्द शुरू कराकर पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे गांव के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments