जूनियर हाई स्कूल लक्ष्मीपुर एकमा में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को उनके रिजल्ट कार्ड वितरित किए गए और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। यह समारोह विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने भाग लिया। ग्राम प्रधान गोल्डी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा सिंह और अध्यापक अवधेश गुप्ता, शिव प्रकाश पांडेय, मनोज कुमार उपाध्याय, अजय पाल वर्मा, संजय कुमार, सोनू गौतम, राजेश राय, निधि श्रीवास्तव, शिप्रा त्रिपाठी, गीता और गौरव मौजूद रहे। अपने संबोधन में ग्राम प्रधान गोल्डी सिंह ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और बच्चों को निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही बच्चे ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में निरंतर सहयोग करने की अपील की।
लक्ष्मीपुर एकमा स्कूल में रिजल्ट कार्ड वितरित, मेधावी छात्र सम्मानित:वार्षिक परीक्षाफल समारोह में ग्राम प्रधान ने पुरस्कार दिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











