काकोरी। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ जिला द्वारा काकोरी ब्लॉक सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘12 साल विश्वास के, 12 साल विकास के, 12 साल जनकल्याण के’ अभियान के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम में अवध क्षेत्र की उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री एवं अभियान संयोजक अंकित गुप्ता ने किया।मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता सिंह ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मलिहाबाद विधायक जय देवी कौशल एवं बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ,ब्लॉक प्रमुख नीतू यादव, चेयरमैन रोहित शाहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।जिला मीडिया प्रभारी चिंतामणि पांडेय के अनुसार, कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष एवं सह-संयोजक हंसराज रावत, शिव दर्शन यादव, प्रतिभा वर्मा, अरविंद यादव, के.के. अवस्थी, जिला महामंत्री धीरू पांडेय, गौरव सिंह चौहान, जिला मंत्री विवेक सिंह, राजू कश्यप, धीरेन्द्र मौर्य, जिला कार्यालय मंत्री एवं सह-संयोजक रवि राज लोधी, जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी, सोशल मीडिया सह-संयोजक अजीत यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अतुल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।












