HomeHealth & Fitnessमोदी सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जनपद में होंगे विभिन्न...

मोदी सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जनपद में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

फिरोजाबाद, भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यालय मोढ़ा कनेटा पर जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे मोदी सरकार के सफलतम बारह साल पूर्ण होने पर जनपद में आयोजित कार्यक्रमो की जानकारी दी गयी

 जिला कार्यशाला में  मुख्य वक्ता ब्रज क्षेत्र के मंत्री विनोद चौधरी ने सम्बोधित करते हुऐ कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर पूरे देशभर में  भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।  इसी के निमित्त जनपद फिरोजाबाद में भी  यह अभियान “विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष” थीम पर आधारित होगा। और यह अभियान  5 जून से 21 जून 2026 तक चलाया जायेगा।
इस अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान, जनकल्याण शिविर, योग दिवस और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, ताकि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाया जा सके।                            जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने इस अभियान की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है, कि देश के यशस्वी  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। 
उनके दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण 12 वर्ष 7 जून को पूर्ण हो रहे है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने गरीब, वंचित दलित और शोषित वर्गों के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य किये हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाना, नारी सशक्तिकरण तथा देश का समग्र विकास ही हमारी उपलब्धियां रही है। उन्होंने बताया कि अगले महीने 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून विश्व योग दिवस तक पार्टी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस, मीडिया संवाद, जन कल्याण शिविर ब्लॉक स्तर पर आयोजित किये जायेंगे। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मोदी सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पर प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, विशेष जनसंपर्क, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आदि  विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि संपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर संयोजक बनाए जाएंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से भंवर सिंह ठेकेदार चेयरमैन टूंडला ,  डॉ . अमित गुप्ता (जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी) , आकाश शर्मा जिला महामंत्री , ठा0 राघवेंद्र सिंह , डॉ . सत्य पाल सिंह  राजपूत , शिव शंकर शर्मा , शैलेन्द्र सिंह , अजीत राजपूत ,सुरेंद्र सावन झा,  महीपाल निषाद , संजय चक ,  गोपाल कृष्ण सिंह , दिनेश गुप्ता , पवन चक , नीलम दिवाकर , रेनू उपाध्याय , पूरन सिंह लोधी , देश दीपक चौहान ,आजाद जैन ,  यशपाल सिंह , अजीत जुरैल , अजीत कुशवाह , स्नेहलता कुशवाहा , मानपाल सिंह लोधी , महावीर बघेल , सन्दीप जैन , अरविन्द राघव सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments