Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती रेलवे स्टेशन पर अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार:जीआरपी ने प्लेटफार्म...

बस्ती रेलवे स्टेशन पर अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार:जीआरपी ने प्लेटफार्म के पूर्वी छोर से दबोचा, यात्रियों को डराकर सामान छीनने की फिराक में आने का आरोप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जीआरपी पुलिस ने देर रात रेलवे स्टेशन से एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई रेलवे स्टेशन बस्ती के प्लेटफार्म नंबर 02/03 के पूर्वी छोर पर की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर जीआरपी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भास्कर पुत्र जगत पुरी, निवासी सिसवा बाजार, थाना कोठीभार, जिला महराजगंज के रूप में हुई है। जीआरपी टीम रात में स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह यात्रियों और सुनसान स्थानों से गुजरने वाले राहगीरों को डराने-धमकाने तथा उनका सामान छीनने के उद्देश्य से चाकू अपने पास रखता था। कथित तौर पर छीना गया सामान बाद में बेच देता था। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि वह बीती रात भी इसी उद्देश्य से बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचा था। हालांकि, वारदात को अंजाम देने से पहले ही जीआरपी टीम ने उसे पकड़ लिया। आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस जीआरपी थानाध्यक्ष बांके लाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी पहले भी किसी आपराधिक घटना में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की बात कही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments