12वेंअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर *“Yoga for Healthy Ageing”* की थीम को आत्मसात करते हुए *जनपद श्रावस्ती* में पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न स्तरों पर *योग शिविरों* का सफल आयोजन किया गया।
श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित लव कुश सभागार कक्ष श्रावस्ती में आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने सहभागिता की। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ स्वस्थ, निरोग, तनावमुक्त व प्रसन्नचित जीवनशैली हेतु योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान मुद्रा जैसे विभिन्न योगाभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षक सर्वेश कुमार सिंह तथा सहायिका रंजीता सिंह आयुष विभाग द्वारा नियमित योगाभ्यास* के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों की जानकारी दी गई और बताया गया कि दैनिक जीवन में योग को अपनाने से न केवल कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि समग्र जीवन भी संतुलित और सकारात्मक बनता है। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी कर्मियों को संबोधित करते हुए *योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने, स्वस्थ रहने एवं तनावमुक्त कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया। तथा नियमित योग करने एवं दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ भी दिलाई गई।12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के समस्त थाना, चौकी व कार्यालय परिसरों में भी योग शिविर आयोजित किए गए, जिनमें संबंधित प्रभारी निरीक्षकगण, उपनिरीक्षकगण, आरक्षीगण सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया पुलिस लाइन श्रावस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह, क्षेत्राधिकारी भिनग भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी संजय सिंह,प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।












