सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शिया बहुल कस्बे हल्लौर में शुक्रवार को मुहर्रम पर भव्य अलम और ज़ुलजनाह का जुलूस निकाला गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने चाकू और जंजीर से मातम किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस सुबह 6 बजे शुरू हुआ। इससे पहले, सुबह 5 बजे अकीदतमंदों ने आग पर चलकर मातम किया। इसके बाद मातमी जुलूस निकाला गया, जिसने पूरे कस्बे का भ्रमण किया। यह जुलूस बस्ती-डुमरियागंज मुख्य मार्ग पर सुबह 10 बजे पहुंचा, जहां एक तकरीर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसे मौलाना जमाल हैदर रिजवी ने संबोधित किया। इसके उपरांत, हल्लौर की मशहूर अंजुमन गुलदस्ता मातम और फरोग मातम के अकीदतमंदों ने मातम किया। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… मातम के दौरान, छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों और नौजवानों तक सभी ने इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए चाकू और जंजीर से मातम किया। भीषण गर्मी के बावजूद, जुलूस में भारी भीड़ दिखाई दी और लोग ‘या हुसैन, या अली’ के नारे लगा रहे थे। इस जुलूस में नफीस हल्लौरी, कामयाब बबलू, रॉबिन सिंह, मोहम्मद मेहंदी, नायब रिजवी, आदिल रिजवी, अमन रिजवी, मोहम्मद औन रिजवी, अनीस संजू सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे। जुलूस के दौरान डुमरियागंज थाना सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
डुमरियागंज के हल्लौर में मुहर्रम पर निकला मातमी जुलूस:अकीदतमंदों ने चाकू और जंजीर से किया मातम, हजारों लोग शामिल
RELATED ARTICLES












