Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में भाजपा का 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान:खेसरहा मंडल के...

सिद्धार्थनगर में भाजपा का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान:खेसरहा मंडल के बकैनिहा बूथ पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प


जनपद सिद्धार्थनगर के भाजपा संगठनात्मक मंडल खेसरहा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बकैनिहा बूथ पर आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री एवं डायरेक्टर दिलीप चतुर्वेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृत्व के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का एक बेहद प्रेरणादायक प्रयास है। उन्होंने सभी से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उन्हें जीवित रखने के लिए देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेसरहा मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्र ने की, जबकि पूरे कार्यक्रम का संचालन और संयोजन महामंत्री प्रिंस पांडेय द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्र ने पर्यावरण की सुरक्षा को आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संतुलन के लिए हर नागरिक को इस अभियान से जुड़ना चाहिए और प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। बकैनिहा बूथ पर उमड़े दिग्गज, पौधों की सुरक्षा की ली शपथ इस अभियान के तहत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सहित सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और उनके पूरी तरह विकसित होने तक संरक्षण करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य अमरनाथ पांडेय, महामंत्री जनक राम चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष शिव सनेही गौंड, नित्यानंद पाण्डेय, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष हरिकेश राजभर और संजू पांडेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय नेता और भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments