Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नवाबगंज थाने में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान:थाना प्रभारी के नेतृत्व...

नवाबगंज थाने में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान:थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने किए पौधे रोपित


बहराइच के नवाबगंज थाना परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत पौधे रोपित किए गए। यह कार्यक्रम थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए। प्रभारी निरीक्षक के साथ सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर इन पौधों का रोपण किया। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर यादव ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वन संपदा की सुरक्षा और संरक्षण मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पृथ्वी पर मानव जीवन तभी संभव है जब हरे-भरे पेड़ हों, क्योंकि पेड़ हमें जीवन जीने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर वन संपदा को बढ़ाने का आह्वान किया। इस वृक्षारोपण अभियान में एसआई चंद्रिका, धनंजय सिंह, हरिनारायण तिवारी, जिला जीत सिंह, अर्जुन चौरसिया, जितेंद्र राज सिंह और अंकित राणा सहित समस्त पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments