HomeHealth & Fitnessबिना मान्यता संचालित बचपन प्ले स्कूल पर कार्रवाई के निर्देश, एबीएसए ने...

बिना मान्यता संचालित बचपन प्ले स्कूल पर कार्रवाई के निर्देश, एबीएसए ने दिया कड़ी चतावनी

बस्ती – शहर के नगर क्षेत्र के रंजीत चौराहे के पास संचालित एक बचपन प्ले स्कूल के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र विनोद कुमार त्रिपाठी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि  बचपन प्ले स्कूल  द्वारा बिना मान्यता के नर्सरी से कक्षा 5 तक की कक्षाएं अवैध रूप से चलाई जा रही थीं।
शिकायत के अनुसार, यह विद्यालय कई वर्षों से नियमों का उल्लंघन करते हुए संचालित हो रहा है। संस्था को केवल नर्सरी से यूकेजी तक की कक्षाएं चलाने की अनुमति थी, लेकिन इसके बावजूद कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई कराई जा रही थी। इतना ही नहीं, छात्रों को दूसरे विद्यालय के नाम से टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) जारी करने की भी बात सामने आई है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय को पहले भी नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी जारी रही। अब सख्त रुख अपनाते हुए विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि कक्षा 1 से 3 तक के सभी बच्चों का नामांकन तुरंत किसी मान्यता प्राप्त या नजदीकी परिषदीय विद्यालय में कराया जाए और इसकी सूचना 2 दिनों के भीतर विभाग को दी जाए।
अधिकारी ने चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न करने की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बस्ती को भी भेजा गया है।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments