HomeHealth & Fitnessछात्राओं की सुरक्षा और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर एबीवीपी का हंगामा,...

छात्राओं की सुरक्षा और उत्पीड़न के आरोपों को लेकर एबीवीपी का हंगामा, डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन

1001532190कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कौशाम्बी जिला इकाई के नेतृत्व में मंगलवार को छात्राओं की सुरक्षा एवं कॉलेज परिसर के माहौल को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। विभाग छात्रा प्रमुख अंतरा केसरवानी के नेतृत्व में पहुंचे विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिराथू की प्रवक्ता शाइस्ता नूर एवं प्रधानाचार्य पुष्पा कटारिया पर गंभीर आरोप लगाए और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।विद्यार्थी परिषद द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में दावा किया गया कि विद्यालय की छात्राओं ने लिखित शिकायत एवं हस्ताक्षर कर आरोप लगाया है कि कॉलेज की प्रवक्ता शाइस्ता नूर अपने करीबी युवक इरफान अहमद पुत्र कुतुब अली को विभिन्न बहानों से कॉलेज परिसर में बुलाती हैं। आरोप है कि उक्त युवक अपने कुछ साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर मौजूद रहता है और छात्राओं पर अभद्र टिप्पणियां करता है।ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि छात्राओं की व्यक्तिगत जानकारी, जैसे मोबाइल नंबर एवं गांव का विवरण, कथित रूप से बाहर के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि छुट्टी के समय कुछ युवक उन्हें जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास करते हैं, मोबाइल नंबर मांगते हैं तथा विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करते हैं। मामले को लेकर छात्राओं में भय का वातावरण बना हुआ है और कुछ छात्राओं ने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है।विद्यार्थी परिषद की विभाग छात्रा प्रमुख अंतरा केसरवानी ने आरोप लगाया कि कॉलेज का माहौल प्रभावित किया जा रहा है तथा छात्राओं पर धार्मिक प्रभाव डालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं प्रांत सह मंत्री शिव बाबू चौधरी ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी छात्रा के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से 48 घंटे के भीतर मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।इस दौरान विभाग छात्रा प्रमुख अंतरा केसरवानी, जिला संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह, मंझनपुर तहसील संयोजक वंश केशरवानी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गौरव मिश्रा, सिराथू तहसील संयोजक आनंद सिंह पटेल, पूर्व तहसील संयोजक अनूप पटेल, पूर्व तहसील सह संयोजक अभिराज सिंह, चायल तहसील संयोजक प्रशांत मणि पाण्डेय, तहसील सह संयोजक विपिन यादव, नगर मंत्री शौर्य पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रशासन ने जांच का दिया आश्वासन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कराने तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments