सिंदुरिया पुलिस ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान साहेब उर्फ अतहर अली पुत्र खुशबुद्दीन (19) निवासी ग्राम हरखोड़ा के रूप में हुई है। उसे शनिवार दोपहर परसामीर स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास से पकड़ा गया। यह मामला सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सिंदुरिया पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए बीते 17 जुलाई को नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया था। उसे आवश्यक विधिक कार्यवाही के तहत चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया। विवेचना के दौरान अपहृता के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराएं बढ़ाई गईं। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने जानकारी दी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक को पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












