HomeHealth & Fitnessबेटे ने बेसबॉल बल्ले से प्रहार करके की पिता की हत्या

बेटे ने बेसबॉल बल्ले से प्रहार करके की पिता की हत्या

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत रविवार को परिवारक विवाद में पुत्र ने ही पिता के सिर पर बेसबॉल बल्ले से सिर पर वार करके पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित पुत्र को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी।

थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत मौहल्ला अहीर टोला निवासी राकेश बाबू का रविवार को घर पर अपने ही बेटे उपेंद्र से पारिवारिक विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। आरोप है कि उपेंद्र ने पिता राकेश बाबू के सिर पर बेसबॉल बल्ले से प्रहार कर दिया, जिससे उनको सिर में गंभीर चोट आई। परिजन तत्काल राकेश बाबू को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। वही पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपित बेटे उपेंद्र को भी हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

19july712345678999

सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी का कहना है कि राकेश बाबू के सिर में उनके ही बेटे उपेंद्र ने घरेलू कहासुनी के चलते बेसबॉल बल्ले से चोट मारी है। उपचार के दौरान राकेश बाबू की मौत हुई है। इस मामले में उपेंद्र को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments