शोहरतगढ़ के ढेबरुआ थाना क्षेत्र स्थित सिसवा उर्फ शिवभारी गांव में अवैध खनन करते हुए दो वाहन पकड़े गए। बुधवार को राजस्व टीम ने एक जेसीबी और एक डम्पर को सीज कर दिया। उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्रा को बुधवार शाम अवैध खनन की सूचना मिली थी। उन्होंने तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव को मौके पर जाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलने पर तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव अपनी टीम और ढेबरुआ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को देखते ही अवैध खनन में लगे जेसीबी और डम्पर के चालक मौके से फरार हो गए। तहसीलदार ने दोनों वाहनों को सीज कर ढेबरुआ थाने को सौंप दिया। सीज किए गए वाहनों में जेसीबी का नंबर UP55 BT 0476 और डम्पर का नंबर UP55 BT 3689 है। उप जिलाधिकारी और तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
सिसवा उर्फ शिवभारी में अवैध खनन पर कार्रवाई:शोहरतगढ़ तहसीलदार ने मशीन और डम्पर सीज किए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












