Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में रुपए दोगुने करने का झांसा देकर ठगी:SBG ग्लोबल के फाउंडर...

बस्ती में रुपए दोगुने करने का झांसा देकर ठगी:SBG ग्लोबल के फाउंडर पर केस दर्ज, पीड़ित बोला- 38 लाख से ज्यादा लिए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में निवेश पर रकम दोगुनी-तिगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर SBG ग्लोबल कंपनी के फाउंडर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि वर्ष 2022 से 17 जून 2025 के बीच आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से लोगों को कम समय में निवेश की रकम दोगुनी और तिगुनी करने का लालच दिया। इसके जरिए बड़ी धनराशि जुटाई गई। पाण्डेय बाजार निवासी संजय प्रताप जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनसे करीब 38 लाख 25 हजार रुपए लिए गए। तय समय बीतने के बाद भी उनकी रकम वापस नहीं की गई। पैसा मांगने पर टालमटोल का आरोप पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने जमीन के एग्रीमेंट का आश्वासन देकर उन्हें टालना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी दस्तावेज और झूठे साक्ष्य तैयार कर उनके साथ धोखाधड़ी और विश्वासघात किया गया। SBG ग्लोबल के फाउंडर पर FIR मामले में कोतवाली पुलिस ने आजमगढ़ निवासी अनिल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी खुद को SBG ग्लोबल कंपनी का फाउंडर बताता है। थानाध्यक्ष मोतीचंद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। निवेश और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments