अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला योजना बैठक के बाद अंगद वर्मा को बजरंग दल सिद्धार्थनगर का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बांसी नगर में उनके आगमन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर अंगद वर्मा ने कहा कि हिंदू बहन-बेटियों की सुरक्षा और हिंदुत्व के लिए संघर्ष करना उनका प्रथम दायित्व है। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। वर्मा ने दोहराया कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए उनका जीवन हमेशा संघर्षमय रहेगा। इस अवसर पर मोहन सिंह (जिला संरक्षक, बस्ती), स्नेह पांडे (जिलाध्यक्ष, बस्ती), प्रोफेसर केपी त्रिपाठी, घनश्याम जायसवाल (अध्यक्ष, व्यापार मंडल), अनुपमा सिंह दुबे, प्रियांशु पटवा, शुभम वर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, दीपक वर्मा और सुनील श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अंगद वर्मा बजरंग दल सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष नियुक्त:बांसी में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












