HomeHealth & Fitnessपशुपालन क्षेत्र को मिली नई दिशा, उद्यमियों ने एकदूसरे संग साझा किये...

पशुपालन क्षेत्र को मिली नई दिशा, उद्यमियों ने एकदूसरे संग साझा किये अनुभव

लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार से दो दिवसीय यूपी स्मॉल लाइवस्टॉक कॉन्क्लेव-2026 की शुरूआत हो गई। कॉन्क्लेव में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों व ग्रामीण क्षेत्रों से आए पशुपालकों, बकरी और भेड़ पालकों, कृषि वैज्ञानिकों, स्टार्टअप कंपनी संचालनकर्ताओं व इस सेक्टर से जुडेÞ उद्यमियों ने एकदूसरे के साथ अपने अनुभव और नवाचार साझा किया। आयोजन में लघु पशुपालन को आय और रोजगार का बेहतर माध्यम बनाने पर चर्चा की जा रही है। 

कार्यक्रम में आधुनिक तकनीकों, पशुपालन आधारित उद्यमिता और नए कारोबारी अवसरों को लेकर भी लोगों की उत्सुकता देखने को मिली। कॉन्क्लेव में लगे स्टॉल और प्रदर्शनी पशुपालकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कोई अपनी उन्नत नस्ल की बकरियां लेकर पहुंचा है तो कोई आधुनिक पशु आहार और तकनीक का प्रदर्शन कर रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भेड़ पालक भी शामिल हुए हैं, जो अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।समारोह का शुभारंभ विभागीय मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीप जलाकर किया।

अपर मुख्य सचिव पशुधन एवं दुग्ध विकास मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि कॉन्क्लेव का उद्देश्य लघु पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि आयोजन में लघु पशुपालन के समग्र विकास, रोजगार सृजन, उद्यमिता को बढ़ावा देने और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। आगे बताया कि कॉन्क्लेव में लघु पशुधन का भविष्य, पोषण सुरक्षा में इसकी भूमिका, पशुपालन आधारित उद्यमिता, स्टार्टअप और निवेश के अवसर, तकनीकी नवाचार तथा आधुनिकीकरण जैसे विषयों पर मंथन हुआ। 

कार्यक्रम में अनुसंधान संस्थानों, कृषि एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालयों, उद्योग जगत, स्टार्टअप, वित्तीय संस्थाओं और प्रगतिशील पशुपालकों की भागीदारी है। गुरुवार को लघु पशुधन के लिए ग्रामीण प्रसंस्करण क्लस्टर का विकास: मूल्य श्रृंखला दृष्टिकोण, सूकर पालन लाभ व प्रौद्योगिकी नवाचार, स्मार्ट प्रोसेसिंग प्रौद्योगिकी, चारा प्रबंधन व मूल्य संवर्धन आदि पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments